Translate

Tuesday, 19 November 2019

तुझसे प्यार करके

एक और स्पेशल दिन बीत गया
तेरा इंतज़ार करते
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

रोज करते हैं तेरा इंतजार
कोई नई बात नहीं।
तू याद ना हो मुझे
कोई ऐसी दिन रात नहीं।।
माना कि मुझसे दूर है
मेरी चाहत तो भरपूर है
देख तो जरा मुझ पर
एक बार ऐतबार करके
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।।

गलती हमारीहै जो
मर मिटे तेरी शादगी पर
लोग पत्थर मारते हैं
देख मेरी आवारगी पर
भीड़ से अलग की
चाहत थी हमेशा से
भीड़ का हिस्सा निकला
मुझे बर्बाद करके
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

होश खो रही हूँ
हर पल तेरी जुदाई से
चेतना शून्य हो रही
जुदा होकर तेरी परछाई से
मर ना जाऊँ एक बार
आके सम्भाल तू ले
तेरे संग ही जीना चाहती
ख्वाहिशें हजार करके
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

ये प्यार है या
मेरा पागलपन है
मेरी जिद है या
मेरा दीवानापन है
क्योंकि पता है तू
मुझे छोड़ गया है कबका
फिर भी तुझे पाना चाहती
मिन्नतें बार बार करके
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

रखी है आज भी तेरी तस्वीर
अपने बटुए में छिपाकर
याद है नम्बर कॉल भी करती हूँ
सबसे बच बचाकर
आज भी इंतजार है तेरे आने का
की तुझसे प्यार कर लूँ
ईश्वर भी रूठा है कि मिला दे
मुझ पर मेहरबान बनके
आह! पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

एक और स्पेशल दिन बीत गया
तेरा इंतज़ार करते
पछता रहे हैं हम सनम
तुझसे प्यार करके।

No comments:

Post a Comment

तू क्या जाने

तू क्या जाने जब किसी को मान लो दिल से अपना जब बन जाये बस वही आखिरी सपना तो अधूरेपन का अहसास होता है जब वो नहीं अपने साथ होता है। तू क्य...