Translate

Thursday, 28 November 2019

मेरी अधूरी प्रेमकहानी

आँखों से निकलते हैं आँसू
जब याद आती है तेरी हर बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

वो ज़िद तेरी कि गर्लफ्रेण्ड बन जाओ
वो इनकार मेरा कि नहीं अभी रुक जाओ
थोड़ा समय दो एक दूसरे को जानने का
क्यों बहक रहे हो थोड़ा तो सम्भल जाओ
याद है मुझे आज भी
पहले कन्वेर्सेशन की पहली बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

ज़िद में तेरे दम था बड़ा
और मेरा नियंत्रण भी कमजोर पड़ा
हार गई तेरी ज़िद के आगे, क्यूँ के
मेरे दिल में भी था स्वप्नमहल खड़ा
तुझे देखकर उमड़े थे मेरे भी ज़ज्बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

डर लगता था मुझे तेरे दूर जाने का
रिश्ता बनाने के बाद उसके टूट जाने का
अभी वैसे हम सिर्फ दोस्त कहलाएंगे
गर्लफ्रेण्ड बनाने के बाद
डर था तेरे बदल जाने का
छोड़ के ना जाएगा
यकीन दिलाया मुझे
पूरे कस्मों वादों के साथ
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

सुना था प्यार में बहकते हैं
लोग एकदूजे के साथ
बेशर्म होकर चलते हैं
डाले एक दूजे के हाथों में हाथ
ऐसा दिखावे का प्यार
मैं नहीं चाहती अपनी ज़िन्दगी में
मैंने साफ कह दिया था
उस रात वो सारी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

चाहत मेरी तो ये भी थी
जो प्यार हो वही सुहाग भी हो
नहीं खेलना था जीएफ बीएफ एक्स का खेल
बूढ़ी भी होऊँ उसी के साथ
जो प्यार हो अर्धांग भी हो
खोल दिया था मैंने तेरे सम्मुख
अपने दिल के सारे जज्बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

हर बात मेरी मानने का वादा कर
अपने प्यार का इजहार किया
मैंने सच माना और स्वीकार किया
मैंने भी अपनी चाहत का ऐतराफ किया
शुरूआत तो अच्छी हुई
और अच्छे ही थे सारे हालात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू मेरे ड्रीम ब्वाय सा था
मेरे ईष्ट देव शिव सा था
दिल ने मेरे कबूल कर लिया
क्योंकि जैसा मुझे चाहिए तू वैसा था
फिर लिखा गया मेरी ज़िन्दगी का
उस रात एक नया इतिहास
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मैंने हाँ किया तेरी गर्लफ्रेण्ड बन गई
फिर हर मैसेज पर दिल की धड़कन बढ़ गई
ये पहला अहसास था मेरा गर्लफ्रेण्ड बनने का
कुछ खबर ना थी बस उड़ती चली गई
बेरंग थी शायद ज़िन्दगी इसके पहले
अभी देखे थे सारे रंग एक साथ
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

गर्लफ्रेण्ड बनी तो एक्सपेक्टेसंश भी बढ़ी
मैसेज पर नहीं अब कॉल तक बात गई
आधी रात में कॉल न कर सकती थी
जो मना किया तो गुस्सा हुआ, बात बिगड़ गई
पहली बार ब्वायफ्रेण्ड बना था
और बहुत डरावना था उसे खोने का अहसास
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

दूरी भी थी मीलों की हम में
देखी ना थी सूरत भी किसी ने
सहारा एकमात्र तस्वीरों का था
और माँग की सबसे पहले तुम्हीं ने
सोशल क्राइम का सुनकर मैंने
टालती रही पिक्चर की बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तूने जिद की मैंने मना किया
तू ऑफ लाइन होकर मुझे डरा दिया
मुझे लगा कि पहली तकरार है
इसमें भी दिखा मुझे तेरा प्यार है
देख ना कितनी बेवकूफ थी मैं
जो मुझे फँसाती रही तेरी हर बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

गुदगुदी हुई रूठने मनाने का सोचकर
मेरा भी कोई है जिसे मैं भी मनाउँगी अब
पूछा गुस्सा हो तो तूने हाँ किया
लेट से मानते हो या जल्दी,
तुम्हीं बताओ मानोगे कब
तेरी हर एक बात में था
मेरे लिए एकदम नया अहसास
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

लेट से, ऑफलाइन हो गया बोलकर
मुझे मनाना इतना आसान नहीं
मैंने तब पिक्चर्स सेन्ड कर दिया
क्या कहूँ कि मुझ सा कोई नादान नहीं
ये भी बोली, आज जो कहोगे सब करूँगी
उफ् मैंने भी की थी कैसी बकवास
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

गलती तेरी भी नहीं थी शायद
तेरे लिए भी ये अहसास नया था
तस्वीरें मेरी देख देखकर
तेरा मन भी बहक गया था
बहका हुआ मन था
और थी काली घनी गहरी रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

सुन्दर हैं कँम्पलीमेंट आया
साथ में एक फरमाइश लाया
तुमने बोला जो कहूँगा करोगी
कह तो दिया बोलो, पर कुछ समझ न आया
मेरी परवाह तो थी तुमको भी
कि गुस्से की ना हो जाए कोई बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मैंने ही इसरार किया
तुमने तो कई बार इनकार किया
फिर बोला चाहिए किस मुझे
डर ने मेरी धड़कन को रफ्तार दिया
सोचा नहीं था कि तू
करेगा किस की बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

डराओ नहीं यार
शब्द निकला यही उसके बाद
ऐसा कहीं होता है क्या
किस की बात पर कोई रोता है क्या
काँपने लगी थी मैं धड़कने लगा था सीना
क्या कहूँ के कैसे थे मेरे हालात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

डिलीट फॉर एवरीवन कर दिया
ए क्या हो गया, और मैंने कॉल किया
पहली बार मैंने सुनी थी तब तेरी आवाज
डर से रोने लगी, ये क्या कह दिया किया सवाल
तूने मुझे बहुत सम्भालने की कोशिश की थी
हाँ सच में बहुत अजीब थी वो रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तेरी आवाज मेरे कानों में
बजते संगीत की तरह थी
और तेरी बातें मेरे लिए
नई और अजीब सी थी
पहली बार कर रही थी
किसी अजनबी से ऐसी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू किस की जिद करता रहा
मैं ना ना ना ना करती रही
हर कोशिश की कंवेंस करने की
और मैं अपनी जिद पर अड़ी रही
हर शय कोशिश की मुझे मनाने की
यहाँ तक ब्रेकअप की भी कर दी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू अपना कंट्रोल खोता रहा
मैं कंट्रोल खोने से खुद को रोकती रही
तू खोता रहा इश्क की गहराई में
और मैं खुद को खोने से रोकती रही
आसान नहीं था खुद को यूँ कंट्रोल करना
कानों के रास्ते दिल में उतरती थी तेरी हर बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

लड़कियों जैसे लड़के नहीं हैं होते
कंट्रोल पावर में लड़के कमजोर हैं होते
सिंगल था अब तक, नहीं रहना चाहता अब
किस दो मुझे कंट्रोल नहीं होता अब
आसान था क्या किस करना
वैसे मोबाइल में किस कितनी बड़ी बात थी
लेकिन मेरे लिए वो भी था एक अनछुआ अहसास
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

किस सिर्फ होठों की छुअन या
मोबाइल से आती कोई आवाज नहीं
किस वो लम्हां है वो अहसास है
जिसे शब्दों में बयान करना आसान नहीं
भीगी थी मैं भी तेरे प्यार में
गजब की थी तेरे प्यार की बरसात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मैं भीग के सूखी बनी रही
तू जिद करता रहा मैं जिद पर अड़ी रही
संस्कार मेरे कुछ ऐसे थे
के शादी के बाद की बात पर अड़ी रही
अंजान थी मैं तब शायद
कि होती है प्यार की कैसी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

अब समझ में आता है
कि मैं भी कितनी नादान थी
भूखे से थाली छीन लिया
जो थाली मेरे पास थी
हाँ भूखा नहीं था ना मैं थी थाली
पर उसे बयान करने का
और नहीं कोई अल्फाज़
हाँ तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

पति के जैसा मुझे प्यार करो
जिद छोड़ो मेरी बात सुनो
रानी बनाकर रखूँगा तुम्हें
मेरे दिल की बढ़ती रफ्तार सुनो
धधकती आग पर पानी डाल दिया
और मैंने कर दी तेरी बहन की बात
उफ् तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मैं भी ना कितनी पागल थी
भूखे को पेट काटने की सलाह दी थी
तू गुस्से से हो गया था लाल
और मेरी नइया तब डूब गई थी
फिर किस पर ही तू अड़ा रहा
मेरी सुनी ना एक भी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

वो तेरा पागलपन जैसे पिया हो शराब
मैं डर के मारे काँपती रही जैसे तू हो कोई तूफान
तेरी हर जिद को ना करना था कितना मुश्किल
क्या कहूँ कि मैं भी थी कितनी नादान
हर बार लगा अबकी बार हाँ कर दूँगी
अगले पल हावी हो जाते मेरे संस्कार
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

वो रात मेरे लिए कुछ ऐसी थी
कि शब्दों में कैसे बयान करूँ
तेरी बातें रेंगती थी कीड़े मकोड़ों सी मुझ पर
और उस गिनगिनाहट का क्या बखान करूँ
शायद गलती नहीं थी मेरी भी
ज़िन्दगी में पहली बार आई थी ऐसी रात
इसलिए तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

ऐसा नहीं था कि तुम्हीं मेरी पहली पसंद थे
तुमसे पहले भी बहुत पसंद किए थे
तुम पहले थे जो मेरी रूह को छुआ
बाकी सब तो नज़रों तक ही सिमटे थे
सोच तक आने का मौका तो किसी को ना दिया
और दिया भी तो रूह तक पहुँची ना कभी बात
हाँ तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू जल रहा था इश्क की आग में
शायद था भी तू वासना की गोद में
पर मैंने ऐसा प्यार कभी ना चाहा
मैंने चाहा कि हमेशा रहूँ मैं तेरी सोच में
तुझ से मिन्नतें करती रही
कि डर रही हूँ मैं, बार बार
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

ऐसा लगता है सर फट जाएगा मेरा
बोला था तू कितनी बेचैनी से
तेरी वो तड़प याद आती है तो
तड़प उठती हूँ मैं भी बेचैनी से
बस एक बार हाँ कर देती तो
शायद अलग होते मेरे हालात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

प्यार तो मैं भी करती थी या
सिर्फ मेरा आकर्षण था
इस बात को सुन कर भी चुप रही
कैसा कठोर दिल मेरा पत्थर था
तुमको मैं प्यार ही प्यार करती
जो लौट आती फिर से वो रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

सोचा नहीं था तेरे बिना पागल हो जाउँगी
ऐसा भी होगा कि तेरे बिना रह नहीं पाउँगी
काश के जानती मैं इस बात को तो
जो छोड़ जाएगा तो कैसे मैं सह पाउँगी
मैं कितनी पगली हूँ जो समझ नहीं पाती
कि तू छोड़ दिया था मुझे उसी रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू छोड़ दिया था फिर भी तेरे पीछे पीछे दौड़ती रही
तू नहीं मिलेगा फिर भी तुझे पाने की मन्नतें करती रही
नहीं चाहिए तेरा शरीर न तेरी धन दौलत
बस मुझे अपना बना ले मैं तड़प तड़प के मर रही
तुझे खबर नहीं और मैं कैसे तुझे बतलाऊँ
के कैसे कैसे बीत रहे हैं मेरे दिन और रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

गलती तेरी नहीं, न मेरी थी
मैं अबोध एक बेचारी थी
तू भी था एक पागल सा लड़का
किस्मत ही खराब हमारी थी
मैं प्रयत्न करते थक गई कि
फिर से लौटा सकूँ वो रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

उस रात तू कितना तड़पा था
उस रात मैं कितना रोई थी
तेरा ईगो हर्ट हो गया था
और मैं रात भर ना सोई थी
बस याद आती रही तेरी बातें
मैं जागती रही पूरी रात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

रात भर जागती रही
और तुझको मैसेज करती रही
समझने की तुझको कोशिश ही न की
औ सारा दोष तेरे सर मढ़ती रही
काश के समझा होता मैंने
उस रात तेरे भी जज्बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मैंने नहीं समझा ठीक था अबोध थी मैं
पर तू तो मुझे समझता था
माना की गलती मेरी ही थी
पर तू भी तो मुझसे प्यार करता था
किस के लिए ब्रेकअप कर लिया
तेरा कैसा है ये इंसाफ
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

ईगो हर्ट हुआ मैं मानती हूँ
खोल दिया था खुद को मेरे सामने जानती हूँ
तेरे जज्बातों की कदर न करी मैंने
तो क्या आज भी सिर्फ तुझे ही चाहती हूँ
लौट आओ ना छोड दो गुस्सा
कभी नहीं सताउँगी करूँगी जी भर के प्यार
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तेरी आवाज जो घोल रही थी
प्रेम की मिश्री मेरे कानों में
चाहती थी तुझे बसा लूँ मैं
अपनी रूह में अपने प्राणों में
लेकिन कुछ तो था जो रोक दिया
और तेरा सच्चा रूप देख लिया मैंने साक्षात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तेरा रूप जो मेरे सामने आया
तू किस के लिए भी ब्रेकअप कर सकता है
जो किस कर लेती आज तुझे
आगे और भी फरमाइश कर सकता है
कुछ ऐसा जो असम्भव होता करना
और तब भी करता तू ब्रेकअप की बात
फिर भी तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

दिन पर दिन बीतने लगा
तू मुझमें मुझसे ज्यादा होने लगा
फिर एक दिन समझ आया मैं ही थी पागल
और तू मुझसे दिन पर दिन दूर होने लगा
काश के समझा होता हमने
सच में ये रिश्ता और ये प्यार
अफसोस तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

मानती हूँ गलती मेरी थी
इस दुनिया में लवसव से अंजान थी
पहली बार किया था प्यार मैंने
और सादगी ही मेरी पहचान थी
पर प्यार में सादगी का क्या काम
यहाँ तो होती हैं भावनाएं और जज्बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तू मेरे बारे में सब जानता था
फिर भी मुझे तू छोड़ दिया
क्या गलती मेरी इतनी बड़ी थी
कि बीच भँवर में मुँह मोड़ लिया
क्या तेरा प्यार बस किस तक था
और किस तक ही थी इस रिश्ते की बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

उस रात जो था वो कौन था तू
फिर मिला मुझे अजनबियों की तरह
उस रात जो पागल मैं हो रही थी
अब समझी सच में ही तू है अंजनियों की तरह
मैं तड़पती रही जिस बात पर उस रात
उसमें कुछ ना बचा था अब फिलहाल
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

देख साल बीतने को आया
मैं आज भी तेरी जोगन हूँ
प्यासी ही रह गई आस मेरी
ऐसी प्यासी मैं यौवन हूँ
प्यास बुझे बस तुझसे मेरी
बस इतनी सी ही है दरख्वास्त
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

बीते साल में मैंने क्या क्या ना किया
खुद को जलील करवा के तुझसे बात किया
जो प्रियतम मेरा ड्रीम ब्वाय था
तेरे स्तित्व का भी सत्यानाश किया
आत्म सम्मान को ताख पे रख कर
बस करनी चाही हर हाल में बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

जब समझ आया कि प्यार है क्या
तब तक तू मुझे छोड़कर जा चुका था
मैंने दौड़ लगाई तेरे पीछे पीछे
पर तू अपनी गन्दी छवि बना चुका था
जिसकी बाद की बाकी बातें भूल गई
बस याद रही उस रात की सारी बात
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

आज भी इंतजार है तेरे आने का
आज भी मन्नतें करती हूँ तुझे पाने का
दिल दिमाग में रहता हर क्षण
बस कोई रास्ता नहीं मिल रहा
तुझे वापस बुलाने का
ग़र एक बार भी तू आ जाता तो
करती जी भर के तुझसे प्यार
क्योंकि तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

बिमार कर दिया है मुझे अब तो वापस आजा
मानती हूँ गलती मेरी है अब तो सब कुछ भुला जा
तेरी कमी मैं जान चुकी अपनी ज़िन्दगी में
यार अब तो गले से लगा जा
काश के कोई आवाज तुझ तक पहुँचे
और तू लौट के वापस आ जाय
क्योंकि तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

ऐसा नहीं कि लड़कों का आकाल हो गया
ऐसा भी नहीं कि तू नूर था बाकी बेकार हो गया
ऐसा नहीं कि कोई और प्यार नहीं करेगा मुझे
ऐसा भी नहीं कि मेरा तेरे बिना जीना दुश्वार हो गया
बस इतना ही कि जो रूह तक छू लिया है तुमने
कोई और मेरी रूह तक ना जाय
हाँ तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

शिव की छाया देखी थी तुम में
और शिव ही तुमको माना है
आज भी शिव से बस यही चाहती
कि शिव रूप में तुम्हें ही बस पाना है
देवी देवता सब पूज लिया
मत्थे भी टेके सबके द्वार
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

आज भी तेरी तस्वीर को
जूम कर कर के देखती हूँ
पागल हूँ जो यूँ तड़प रही
और तेरे ही सपने देखती हूँ
मूवऑन करने का मुझ को भी
कोई तो बता दो राज
तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

तेरी तड़प मुझे अब मार रही
कैसे बदतर हो गये मेरे हालात
तब कदर न की मैंने तेरी
अब तू कुचल रहा मेरे जज्बात
जो भी सुने मेरी प्रेम कहानी
कहे कैसी पगली है मेरी जात
क्या कहूँ मैं तुझसे ओ मेरे खुदा
क्यों आई मेरे जीवन में वो अंधेरी रात
आह तू भूल गया होगा शायद
मुझे नहीं भूलती वो रात।

फिर भी चाहती हूँ कि वापस आ जाय
वो रात और तेरे वही जज्बात
समेट लूँ तुझको अपनी बाहों में
और बीतने ना दूँ कभी वो रात
हृदय परिवर्तन कर दे ऐ मालिक
और ला दे उसको मेरे पास
अब तुझे भी नहीं भूलने दूँगी
और मुझे तो याद ही है वो रात
मुझे तो याद ही है वो रात.......।

Tuesday, 26 November 2019

Love shayries

चलना है साथ हमको तेरे उम्र भर यूँ हीं
कि मेरी ज़िन्दगी में तुझ सा कोई नूर नहीं
बेदर्द मोहब्बत का हवाला दे रही ज़िन्दगी
किस्मत का क्या करें, तेरा कोई कुसूर नहीं...

वक्त है बहुत कम और जाना है बहुत दूर
कुछ रोड़े हैं कुछ पत्थर है कुछ हम भी है मजबूर।
बस जिद है पागलपन है कुछ करने का हटकर
जानते हैं आसान नहीं है फिर भी जाना है बहुत दूर।

ये जो हो रहा ना हुआ कभी
जाना मर रहे हैं तेरे खयाल में
क्या खता हुई मुझसे ऐ मालिक
यही पूछते हैं हर सवाल में...

दूरियाँ उसकी बड़ी तड़पा रही
मेरी जान छीन के ले जा रहीं
क्या करूँ दर्द सहा जाए ना
फिर उसे न क्यूँ भूला पा रही...

है ही नहीं

तेरी कौन सी बात है
जो घर कर गई है मुझमें
खुरच खुरच के निकालती हूँ
फिर भी तेरी यादें जाती हैं ही नहीं...

जो नाम तूने लिया था मेरा
तो मेरा नाम खास हो गया
गर्व होने लगा मेरे नाम पर
कि मुझ सा नामी कोई है ही नहीं...

तेरी छुअन से पिघलती
कठोर बर्फ का टुकड़ा थी मैं
और तूने समझा चट्टान
कि मुझसा हार्ड कोई है ही नहीं...

किस्मत ने मेरे प्यार की इम्तहां ली थी
और खुदा ने भी फेल कर
साबित कर दिया कि
मुझ सा फेलियर कोई है ही नहीं...

सोचती हूँ

सोचती हूँ ग़र तू मुझे
मिल गया होता तो क्या होता
क्या तब भी प्यार मेरा
इतना ही गहरा होता
क्या तबभी मैं तेरे लिए
इतना ही तड़प रही होती
क्या तब भी दिल तुझे पाने की
मन्नतें माँग रहा होता

या खो गए होते हम
एक दूजे के प्यार में
या बढ़ चुकी होती दूरियाँ
हम दोनों की तकरार में
या ऊब रहा होता तू
मुझसे मेरे प्यार से
या पक चुकी होती मैं
तेरे हर इनकार से

तब तो अच्छा हुआ
जो तू नहीं मिला
तुझे खोने के सिवा
कोई और नहीं गिला
तुझसे चाहत मेरी
अब तक वैसी ही स्वच्छ है
बस सदियों तक चलता रहे
ऐसा ही सिलसिला...

LOVE shayries

पागल हैं नादान हैं दोस्त मेरे
पूछते हैं क्या लिखती हूँ मैं
उन्हें क्या पता किसी ने दर्द दिया है ऐसा
उसे ही कलम से कहती हूँ मैं...

कहता है तुझसे दिल मेरा
तू आ तो जरा करीब में
तेरे नाम खुद की जिन्दगी कर
तुझे बसा लूँ अपने नसीब में...

कहने को तो दुनिया में
प्यार ही प्यार है
लेकिन कोई सच्चे प्यार का
पता बता दे...

मेरे प्यार की दास्तान
अधूरी जो रह गई
पूरी दुनिया अब
अधूरी ही लगती है...

चाहतें बदली हैं
बदलनी भी चाहिए
तुझे बदल के भी
मुझे तुझसा ही चाहिए...

सोचा था तेरे प्यार में
गौरी बनूँगी रुक्मिणी बनूँगी
देख ना मैं तो मीरा
और राधा बन गई...

नहीं भूलती तेरे चेहरे की मासूमियत
क्या था तुझमें जो हो गई है ऐसी मोहब्बत
सोचा नहीं था कभी कि ऐसा भी दिन आएगा
इश्क की सजा मिलेगी नहीं होगी कोई भी मुरौवत.

मैं आशिक आवारा
कोई पागल प्रेमी नहीं
मैंने दिल हारा है
तुझे पाने को...

कहीं दूर बैठा जब मुझे तू याद करता है
मेरा दिल क्यों बेशुमार धड़कता है
मेरे याद करने से तेरा दिल भी धड़कता क्या
या मेरा दिल ही तुझसे इतना प्यार करता है...

जिससे बंध चुके हम दोनों
समझ नहीं आता कि कैसी डोर है ये
दिखाई तो नहीं देती बस महसूस होती है
कितना स्ट्राँग सॉफ्टवेयर है ये...

ऋदम की कमी है न सुर है न ताल है
लोग कहते हैं मेरी कविताएं फिर भी बेमिसाल हैं
तारीफ नहीं ये बस छोटा सा बहाना है
मैं गालिब तो नहीं फिर भी आ रहा शर्माना है...

किसने मुझे यूँ याद किया
दिल मेरा क्यूँ धड़क रहा
अक्स तेरा बस आया पहले
दूसरे कहीं मैं बिमार तो नहीं...

छोड़ न जो हुआ, हुआ अब माफ कर
जो बिखरे हैं दिल के रिश्ते उसे साफ कर
सच्ची मोहब्बत का क्या कहें तुझसे
जो भी हो अब मेरा भी इंसाफ कर...

चल देखेंगे हम भी तेरी औकात
जितने आँसू आँखों में आए
एक एक का बदला ना लिया
तो हम भी तेरे आशिक नहीं...

क्या कहूँ कि दिल मेरा
तेरे बिना कहीं लगता नहीं
तू बस चुका है ऐसे
कोई और अब बसता नहीं...

साँवली सी सूरत तेरी
आँखें हैं शराब सी
होठ तेरे मधुशाला जैसे
बातें लाजवाब सी...

मेरी दुनिया में जब से आया है
कुछ बाकी ना रहा जो पाना है
मृगतृष्णा मन भटक रहा
तुझसे ही प्यास बुझाना है...

चंचल नदिया सी मैं बहती
मस्ती में चली थी झूमती
छितिज के हर मोड़ पर
अपने गगन को चूमती...

तू आया तूफां आया
दिल में हजारों अरमां लाया
कुछ कही अनकही बातों का
तू सिलसिला जवां लाया...

अब दर्द भी है और तड़प भी है
तुझसे मिलने की कसक भी है
तुम कहो या कुछ ना कहो
तुमको ही पाने की सनक भी है...

तुम जैसे किसी की चाहत थी
तुम सा ही किसी की आस भी थी
मिलने को तो बहुत मिले
पर तुम जैसे की ही प्यास भी थी...

प्यास बुझी ना अधरों की तो
मन की क्या बात करें
मैं प्यासी मृगनी दर दर भटकूँ
तुझ मरीचिका की क्या बात करें...

दिल कतरा कतरा बिखर गया
ये दर्द मेरा असह्य सा है
ओ सौदाई क्यूँ ना समझा
कि तू ही मेरा हृदय सा है...

नज़रें मेरी अब ढूढ रही
तू बता छिपा है किस कोने में
क्यूँ विरह का मुझको दर्द दिया
क्या मिलता है तुझे मेरे रोने में...

तस्वीरें तेरी बस देख कर
सुकून सा मिलता है मुझको
तेरा बस चले तो मिटा दे वो भी
यूँ तड़पा कर क्या मिलता है तुझको...

चाहती तो मैं भी हूँ
कि भूल जाऊँ तुझे
पर दिल है की
मानता नहीं...

तेरी एक मुस्कान पर
कुर्बान मेरी ज़िन्दगी थी
औ तूने मुस्कान के लिए
मेरी ज़िन्दगी माँग ली...

चुभ रहा मेरे दिल में तू
रह रह कर न जानें क्यूँ
प्यार था तू मेरा
नासूर कैसे बन गया...

अजीब खेल है खुदा का
जो किस्मत में नहीं होते
उनसे प्यार और नफरत
बेहद हो जाती है...

आँखें बंद करती हूँ तो
तेरा चेहरा ही बस नज़र आता है
जैसे पूरी दुनिया
अंधेरी और निरस हो गई है...

आज कल की दुनिया में
ये प्यार तो बहुत आम है
और तू है कि मुझमें
मुझसे ज्यादा खास है...

हाथ से छुआ होता तो
ज़िन्दगी आसान होती
अहसासों से छूकर
क्यों तिल तिल मार रहे हो...

तू क्या जाने

तू क्या जाने जब किसी को मान लो दिल से अपना जब बन जाये बस वही आखिरी सपना तो अधूरेपन का अहसास होता है जब वो नहीं अपने साथ होता है। तू क्य...