Translate

Tuesday, 19 November 2019

मुझसे प्यार कर ले

बस इतना ही कर दे
कि तू मुझसे प्यार कर ले।
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

देख तुझको मेरी नज़रें
झुक जाती हैं
शर्म आती है बहुत
धड़कनें बढ़ जाती हैं।
देख मैं नहीं कर पा रही
तू ही मुझसे इज़हार कर ले।
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

मेरे दोस्तों में कितना
मशहूर है तू
मैं जानती हूँ कि
कितना मगरूर है तू
चल छोड़ ना गुस्सा
सब कुछ दरकिनार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

प्यार है तुझसे बेहद
कहती हैं मेरी धड़कनें
तू ही मेरा है रास्ता
तू ही मेरी है मंज़िलें
अब साथ चलना है
खुद को तैयार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

मंज़ूर हैं मुझे
तेरे प्यार की सारी शर्तें
ये दिल भी सुनना चाहता
तेरी सारी बातें
जो चाहें मुझसे
वो बातें हज़ार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

सारी शर्तें तेरी, बस
एक गुज़रिश मेरी भी है
तू मेरा हो मेरे अंत तक
यही ख्वाहिश मेरी भी है
इन रस्मों कस्मों के बीच में
नज़रें मुझसे चार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

तू ज़िन्दगी है मेरी
तेरी जान बनना चाहूँ मैं
हर जनम में मैं बस
तेरी ही जाना रहना चाहूँ मैं
और कुछ ना माँगती, बस
मेरे ही साथ अपना घरसंसार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

देख प्यार तो दुनिया में
वैसे करते हैं सभी
मैं स्वार्थी ही सही
पर जो मेरा है ना छोडूँगी कभी
कभी सोचना नहीं की
हर रिश्ते से खुद को दरकिनार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

मुश्किलें आएंगी हमारे प्यार में
मैं मानती हूँ
मुश्किलों के साथ हल भी खोज लेंगे
ए जानती हूँ
हर हाल में तू मुझसे
बस प्यार कर ले
सिर्फ तेरी हूँ मैं
मुझ पर ऐतबार कर ले।।

No comments:

Post a Comment

तू क्या जाने

तू क्या जाने जब किसी को मान लो दिल से अपना जब बन जाये बस वही आखिरी सपना तो अधूरेपन का अहसास होता है जब वो नहीं अपने साथ होता है। तू क्य...