Translate

Wednesday, 19 February 2020

हाँ मैं मीरा हूँ

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

कन्हैया सा मेरा प्रियतम दूर है
मैंने भी बस देखी तस्वीर है
कन्हैया सा है रंग साँवरा
दिल में मेरे बस उसी की पीर है

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

मीरा के जैसी हूँ मैं प्रेमदिवानी
चाह मेरी भी किसी ने न जानी
पागल पागल घूमूँ मीरा सी
मीरा सी है मेरी कहानी

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

मीरा सी ही बिरह की मारी
मीरा सी मैं भी दुखियारी
प्रियतम को मैंने खुदा है माना
भूल गई मैं भी दुनियादारी

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

रोज ही पीती ज़हर का प्याला
नहीं कोई मेरा रखवाला
प्रियतम मेरा दूर बसा है
दिल भी मैंने उसी पर हारा

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

बिरह को गीत पिरोती रहती
तेरे लिए बस रोती रहती
तू क्या जानें प्रीत मेरी
तेरे बारे में बस सोचती रहती

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

कृष्ण प्रेम में मीरा पागल
मैं भी पागल हो जाऊँगी
मीरा तो गोलोक गई
क्या मैं भी तुझको पा पाऊँगी

हाँ मैं मीरा हूँ
मीरा के जैसी हूँ
हाँ मैं मीरा हूँ...

No comments:

Post a Comment

तू क्या जाने

तू क्या जाने जब किसी को मान लो दिल से अपना जब बन जाये बस वही आखिरी सपना तो अधूरेपन का अहसास होता है जब वो नहीं अपने साथ होता है। तू क्य...