Translate

Friday, 15 November 2019

शिव सा


शिव सा उसको देखा था
चाहत भी शिव की ही थी
शिव सा सुन्दर शिव सा भोला
छाया भी शिव की ही थी

शिव सा रूप शिव के अनुरूप
बातें भी शिव सी ही थी
शिव सा मेरा प्रियतम भी था
आदतें भी शिव सी ही थी

रौद्र रूप भी शिव जैसा था
मन स्थिर भी शिव सा था
शिव जैसा ही रंग साँवरा
करुण हृदय भी शिव सा था

क्रोध शिव सा विद्रोह भी शिव सा
शिव के जैसा तेज भी था।
गुस्सा भी करता था शिव सा
शिव के विपरीत बस प्रेम ही था

शिव नाम

शिव ही तो है जो मेरी यादों में बसा है
शिव ही तो है जो मेरे जीने की वजा है
शिव के बिना तो मेरा सारा जग सूना सूना
शिव ही तो है जो मेरा प्रियतम प्राण है

शिव ही तो हैं जिन्हें पूजती मैं सुबह शाम
शिव के बिना मेरी कुछ नहीं पहचान
शिव सा नहीं कोई दुनिया में खेवइया सखी
शिव से है जुड़ा देखो अब मेरा नाम

शिव मेरे सखा सैयाँ
शिव की बनूँ दुल्हनियाँ
शिव के लिए जिऊँ
शिव ही हों मेरी दुनियाँ

शिव नाम ऊँकार का
मेरे जीने के आधार का
शिव हैं भोले भंडारी
शिव नाम हो प्यार का

अभिषेक करूँ तिलक करूँ
सुबह शाम भजन करूँ
प्रेम की जोगन सी
शिव नाम स्मरण करू...।

No comments:

Post a Comment

तू क्या जाने

तू क्या जाने जब किसी को मान लो दिल से अपना जब बन जाये बस वही आखिरी सपना तो अधूरेपन का अहसास होता है जब वो नहीं अपने साथ होता है। तू क्य...